- होम >>
UP Lok Sabha Election: गोरखपुर-बांसगांव लोकसभा में मतदान शुरू, बूथों पर लगी है लंबी लाइन
- न्यूज़
- Saturday | 1st June, 2024
सुबह मतदान शुरु होने से पहले 5.30 से 6 बजे तक पार्टी प्रत्याशी, उनके पाेलिंग एजेंट की मौजूदगी में सभी बूथों पर माक पोल होगा।
ठीक सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा।
शाम छह बजे के बाद भी यदि किसी बूथ पर लाइन में मतदाता लगे रहेंगे तो सभी को मतदान का मौका दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें-मां को दस्त आई तो गला रेतकर सिर को कुएं में फेंका, 10 साल बाद पिता की गवाही पर बेटे को हुई उम्रकैद की सजा गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 20 लाख 97 हजार 202 मतदाता सभी 13 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे।
इनमें 11 लाख 23 हजार 868 पुरुष और 9 लाख 73 हजार 160 महिला और 174 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इसी तरह बांसगांव लोकसभा सीट के के लिए कुल 18 हजार 20 हजार 854 मतदाता सभी आठ प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।
इनमें नौ लाख 68 हजार 212 पुरुष और 8 लाख 52 हजार 555 महिला मतदाता और 87 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में गरज कर बरसेंगे बादल, गिरेगा पारा, चढ़ेगा मतदान प्रतिशत गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार- रवींद्र शुक्ला उर्फ रवि किशन- भाजपा काजल निषाद- सपा (आइएनडीआइ गठबंधन) जावेद अशरफ- बसपा आनंद कुमार यादव- भारतीय जवाब किसान पार्टी अंकित शाह- भारतीय युवाजन एकता पार्टी शिवशंकर प्रजापति- भागीदारी पार्टी राम प्रसाद- अलहिंद पार्टी सोनू राय- मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल संजय सिंह राणा- भारतीय सर्वधर्म पार्टी अमिता भारती- बहुजन मुक्ति पार्टी नफीस अख्तर- निर्दल पिंटू साहनी- निर्दल सुधांशु तिवारी- निर्दल बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी- कमलेश पासवान- भाजपा सदल प्रसाद- कांग्रेस (आइएनडीआइ गठबंधन) रामसमुझ- बसपा राजेंद्र चौधरी- निर्दल मुरलीधर- निर्दल श्रवण कुमार निराला- निर्दल ज्ञान प्रसाद- निर्दल हीरालाल- निर्दल गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के वोटर विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल कैंपियरगंज 208803 184750 393584 पिपराइच 223707 189988 413740 गोरखपुर शहर 254063 223656 477779 गोरखपुर ग्रामीण 228846 198048 426916 सहजनवा 208449 176718 385183 कुल 1123868 973160 2097202 बांसगांव लोस क्षेत्र में वोटर चौरी चौरा 192798 165804 358641 बांसगांव 208140 173662 381819 चिल्लूपार 237220 203516 440742 रुद्रपुर 164403 154280 318696 बरहज 165651 155293 320956 कुल 968212 852555 1820854 आज जिले में रहेगा सार्वजनिक अवकाश जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने बताया कि गोरखपुर व बांसगांव लोकसभा सीट के लिए मतदान वाले दिन शनिवार को पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सभी औद्योगिक इकाई और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों समेत निजी संस्थाओं के कर्मचारी भी अपने बूथों पर जाकर मतदान कर सकेंगे।
औद्योगिक इकाइयों और प्रतिष्ठानों के मालिकों को इन्हें अवकाश उपलब्ध कराना होगा। मतदाता पहचान पत्र के ये हैं 12 विकल्प यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य किए गए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों को दिखाकर मतदान कर सकता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।