- होम >>
UP News: गेट पर बैठने को लेकर विवाद, ट्रेन से गिरे मजदूर की मौत; मचा हड़कंप
- न्यूज़
- Friday | 20th June, 2025
, सहजनवां (गोरखपुर)।
ग्वालियर एक्सप्रेस से बिहार लौट रहे दो भाइयों की यात्रा उस समय मातम में बदल गई जब चलती ट्रेन से एक भाई की संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर मृत्यु हो गई।बिहार के नालंदा जिले के थाना कराई क्षेत्र के फुल्लीपार निवासी 45 वर्षीय अनिल बिंद अपने भाई सोनू व माता-पिता के साथ घर जा रहा था। परिवार के लोगों ने सिवान के रहने वाले युवक करन राठौर पर गेट से धक्का देने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी जिसे जीआरपी ने बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
आरोप की जांच चल रही है।
अनिल बिंद अपने भाई सोनू के साथ बस्ती में मजदूरी करता था। गुरुवार की भोर में दोनों ग्वालियर एक्सप्रेस से अपने गांव लौट रहे थे।
उनके माता-पिता कोच में सीट पर बैठे थे,जगह न मिलने की वजह से दोनों ट्रेन में गेट पर बैठ गए।
उसी गेट पर पहले से सिवान जिले का युवक करन राठौर भी मौजूद था। बताया गया कि अनिल को झपकी आने लगी, जिस पर करन ने उसे अंदर बैठने की बात कही।
इसी बात पर दोनों में बहस हो गई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।