- होम >>
UP Weather Forecast: सितंबर में तरसाएंगे बादल, माहौल बनेगा मगर कम होगी वर्षा
- न्यूज़
- Sunday | 1st September, 2024

मौसम विज्ञानी यह बता रहे हैं कि एक जून से 31 अगस्त तक हुई वर्षा का आंकड़ा भी औसत से 14 प्रतिशत कम रहा है।
इस दौरान 985.1 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए लेकिन इस बार 849.1 मिलीमीटर वर्षा ही हुई है। अगस्त की वर्षा का पिछले 10 वर्ष का आंकड़ा (मिमी में) वर्ष वर्षा 2024 249.2 2023 488.0 2022 260.0 2021 437.0 2020 127.0 2019 71.1 2018 380.3 2017 354.3 2016 255.0 2015 224.8 बस्ती व संतकबीर नगर छोड़ गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों में कम वर्षा जिला वर्षा औसत वर्षा तुलनात्मक प्रतिशत गोरखपुर 249.2 378.6 34 प्रतिशत कम देवरिया 110.0 222.3 57 प्रतिशत कम कुशीनगर 83.5 227.4 59 प्रतिशत कम महराजगंज 277.9 288.0 04 प्रतिशत कम बस्ती 329.6 227.4 45 प्रतिशत अधिक संतकबीरनगर 278.7 270.1 03 प्रतिशत सिद्धार्थनगर 213.6 284.1 25 प्रतिशत कम सात-आठ सितंबर को बन रहे हल्की से मध्यम वर्षा के आसार मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में बादलों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहेगा।
कुछ स्थानों पर बूंदाबादी से लेकर हल्की वर्षा भी हो सकती है।
ऐसे में उमस भरी गर्मी पड़ती रहेगी।
दूसरे सप्ताह में यानी सात-आठ सितंबर को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बन रही है। इसे भी पढ़ें- जवानों को खराब खाना परोसना पड़ा भारी, कैटरिंग फर्म पर 25 हजार का जुर्माना इसके लिए मध्यम प्रदेश में वायुमंडलीय परिस्थितियां बनी हुई हैं।
वहां निम्न वायुदाब की एक पट्टी बन चुकी है।
अगले सप्ताह तक वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में पहुंचेगी और गोरखपुर व आसपास के जिलों में वर्षा की वजह बनेगी। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।