- होम >>
भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए दो संदिग्ध चीनी नागरिको को लेकर बड़ा खुलासा, किसी खास इरादे से आ रहे थे गोरखपुर
- न्यूज़
- Tuesday | 13th August, 2024
चार वर्ष में 20 विदेशी हुए गिरफ्तार भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से पिछले चार वर्षों में अमेरिका, रोमानिया, उज्बेकिस्तान, ब्राजील और रूस के 20 से अधिक नागरिक गिरफ्तार हुए हैं।
वहीं जर्मनी व चीन के दो नागरिकों को भारत में घुसने के दौरान पकड़कर नेपाल पुलिस को सुपुर्द किया जा चुका है।
जांच में सामने आया कि अधिकांश लोगों का वीजा व समय सीमा समाप्त हो गई थी।
यह लोग अवैध तरीके से भारत से निकलने या फिर प्रवेश करते समय पकड़े गए। सामने आए प्रमुख मामले 09 मई 2024 : सिद्धार्थनगर जिले में नेपाल सीमा पर चीनी जासूस यूफेनाघो को पुलिस ने पकड़ा। 30 दिसंबर 2023 : सोनौली सीमा पर एक साथ छह इरानी नागरिक गिरफ्तार हुए। 23 अगस्त 2023 : उज्बेकिस्तान की महिला राखी मोबा दिलशाद को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। 16 अगस्त 2023 : अमेरिका की रहने वाली कोलिन पैट्रिक को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा। 15 जून 2022 : संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक स्काट बायड क्नोक्स फर्जी वीजा पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया। 19 फरवरी 2022 : रूसी नागरिक स्टेनिस ला कराटे एवं इस्निटस स्वीटलाना पकड़े गए। 01 जनवरी 2022 : नशे में भटक कर पहुंचे जर्मनी नागरिक कुरतग्रेगोर को पुलिस ने पकड़कर नेपाल भेजा। 11 दिसंबर 2021 : चीन का नागरिक जेंग चांगवेनसु को पकड़ा गया, जिसे चेतावनी देकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया। 23 नवंबर 2021 : चीन के नागरिक फेंग चांगवेन को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा। 12 अप्रैल 2021 : भारत से नेपाल जाते हुए ब्राजील के पाल लोमांगा नोम्बे पकड़ा गया। 19 जुलाई 2020 : रोमानियां के रहने वाले आनेट ड्राधोस को अवैध तरीके से सीमा पार करते पकड़ा। इसे भी पढ़ें: यूपी में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, किशोरी लाल को दी गई सीसामऊ सीट की कमान इसे भी पढ़ें: अलीगढ़-उन्नाव समेत यूपी के चार जिलों में बनेंगे विशेष निवेश क्षेत्र, औद्योगिक विकास मंत्री ने जारी किए निर्देश ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।