- होम >>
यूपी के इन छह सीटों पर Exit Poll से नहीं, मतदान के आंकड़ों पर तय हो रहे हार-जीत के समीकरण
- न्यूज़
- Sunday | 2nd June, 2024
महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान हुआ है।
गोरखपुर मंडल की छह संसदीय सीटों में से यह इकलौती ऐसी सीट है, जहां 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
इस सीट पर छह बार के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मैदान में हैं। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में स्टोर डिपो के दो अधिकारियों व चार कर्मचारियों के घर CBI का छापा, इस मामले को लेकर हुई कार्रवाई उनके सामने इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है।
इस सीट पर कुर्मी मतों की बहुलता है।
यह जातीय फैक्टर ही रहा कि यहां लड़ाई रोचक हो गई।
रोमांच बढ़ा तो मतदाताओं ने भी इसमें स्वयं को शामिल कर लिया और खूब मतदान हुआ। अच्छा मतदान होने से भाजपा खेमे में उत्साह है, जबकि इंडी गठबंधन भी समीक्षा करने में जुटा है।
भाजपा खेमे में उत्साह का प्रमुख कारण कुर्मी बहुल सिसवा विधानसभा क्षेत्र में हुआ सर्वाधिक मतदान भी है। कुशीनगर सीट पर भी मतदान का आंकड़ा उत्साहजनक है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।