इस कारण सरकार ने बंद किए 7 मस्जिद, इमाम भी बर्खास्त

संक्षेप:

  • ऑस्ट्रिया ने 7 मस्जिद किए बंद
  • इमामों को किया बर्खास्त
  • 2015 के एक कानून के तहत की गई यह कार्रवाई

रमजान के पाक महीने में ऑस्ट्रिया की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। वहां की सरकार का कहना है कि वह राजनीतिक इस्लाम और धार्मिक समूहों को मिलने वाले विदेशी धन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 मस्जिदों को बंद कर रही है और 40 इमामों को बर्खास्त करने की योजना बना रही है। 

चांसलर सबैस्टन कुर्ज ने कहा कि सरकार विएना में एक कट्टरपंथी तुर्की राष्ट्रवादी मस्जिद को बंद कर रही है और 6 मस्जिदों का संचालन करने वाले समूह अरब रिलिजस कम्यूनिटी को भंग कर रही है। सरकार 2015 के एक कानून के तहत यह कार्रवाई कर रही है। 

इस कानून के तहत धार्मिक समूहों को मिलने वाले विदेशी चंदे पर रोक है और साथ ही मुस्लिम समुदाय का कर्तव्य है कि वह ऑस्ट्रिया और उसके लोगों के प्रति सकारात्मक विचार रखे। 88 लाख की आबादी वाले ऑस्ट्रिया में मुश्किल से 6 लाख मुस्लिम हैं। इनमें से अधिकतक तुर्की के हैं या उनके परिवारवाले तुर्की के रहे हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


ऑस्ट्रिया में 2015 में लागू एक कानून के तहत कोई भी धार्मिक संगठन विदेश से पैसा नहीं ले सकता। ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री हर्बर्ट किकल ने बताया कि तुर्की-इस्लामिक सांस्कृतिक संगठन (एटीआईबी) के 60 इमाम के होम परमिट की जांच की जा रही है। किकल ने दावा किया कि दो मामलों में परमिट खत्म किए जा चुके हैं, जबकि पांच अन्य को परमिट देने से इनकार कर दिया गया है।

अप्रैल, 2018 में सामने आई कुछ तस्वीरों में तुर्की से संबंधित मस्जिदों में बच्चों को पहले विश्व युद्ध का नाटक करते दिखाया गया था। प्रथम विश्व युद्ध में लाखों तुर्की मारे गए थे। तस्वीरों में बच्चों को तुर्की का झंडा ओढ़े और सैल्यूट करते दिखाया गया था। कुर्ज ने इसे इस्लामिक राजनीतिकरण करार देते हुए कहा कि कट्टरता के लिए ऑस्ट्रिया में कोई जगह नहीं है। 

पिछले साल हुए चुनाव में कुर्ज और उनकी सहयोगी पार्टियों ने आव्रजन नीतियों को कड़ा बनाने और धार्मिक कट्टरता को खत्म करने की बात कही थी। हाल में ऑस्ट्रियाई सरकार ने एलान किया था कि स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों के चेहरा ढकने पर भी रोक लगाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles