Haridwar: सिग्नल पर मिट्टी लगाकर दो ट्रेनें रोकीं, यात्रियों से लूटपाट की आशंका; लेकिन रेलवे का इन्‍कार

लक्सर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थी।

शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे यह ट्रेन रुड़की रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और डोसनी रेलवे स्टेशन क्रास करने के बाद करीब साढ़े तीन बजे लक्सर आउटर पहुंची। सिग्नल बंद करने वालों की तलाश की मगर मौके पर कोई नहीं मिला सिग्नल नहीं मिलने के कारण लोको पायलट को ट्रेन को रोकना पड़ा।

इस ट्रेन के पीछे चल रही गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भी रुक गई।

लोको पायलट ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।

लक्सर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रवि सिवाच, जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

तब सिग्नल पर मिट्टी लगी होने का पता चला।

पुलिस ने ट्रेन सिग्नल बंद करने वालों की तलाश की मगर मौके पर कोई नहीं मिला। इधर, आशंका जताई जा रही है बदमाशों ने ट्रेनों के कोच में जाकर यात्रियों से छीनाझपटी का प्रयास किया लेकिन यात्रियों ने विरोध और शोर मचाने पर उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।