हरिद्वार में सीवर लाइन साफ न कराये जाने पर संतों ने किया सड़क जाम

संक्षेप:

  • हरेराम आश्रम में नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन 
  • आश्रम में सीवर का पानी आने के कारण प्रदर्शन
  • शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का लगाया आरोप

 

 

हरिद्वार: कनखल स्थित हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर कपिल मुनि ने आश्रम में नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। उनका आरोप है कि सप्ताह भर से आश्रम में सीवर का पानी आ रहा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर सीवर के ढक्कनों से सीवर बह रहा है।

आश्रम में रहना मुश्किल हो गया है। कपिल मुनि ने कहा कि कनखल, कृष्णानगर में लम्बे समय से सीवर चोक होने की समस्या बनी हुई है। कई बार आला अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बने हुए हैं। आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम व भण्डारे के आयोजन होते रहते हैं। 20 सितम्बर को संत सम्मेलन आश्रम में होने जा रहा है। पंजाब, हरियाणा दिल्ली से श्रद्धालु आश्रम में पहुंचे हुए हैं।

आश्रम में रोजाना अखण्ड पाठ के भजन संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। ऐसे में आश्रम में ठहरे श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें हो रही है। धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। आश्रम की समस्या के समर्थन में स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन में अपना समर्थन देते हुए कपिल मुनि की मांग को जायज ठहराया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


स्थानीय निवासी गोपाल कृष्ण पाली ने कहा कि कई वर्षों से सीवर चोक होने की समस्या बनी हुई है। अधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं। शौचालयों का बुरा हाल है आवासों में गंदा पानी भर जाता है। जगह-जगह कृष्णानगर कनखल में सीवर उफान हैं। लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। नगर निगम समस्या का निदान नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में स्वामी रामेश्वरानंद, स्वामी सर्वज्ञ मुनि, स्वामी रामसागर मुनि, प्रभा मुनि, सोम मुनि, देवेन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह पाल सिंह, बलविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, करण सिंह आदि उपस्थित रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles