छात्रवृत्ति घोटाले में रिटायर्ड सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार
- न्यूज़
- Thursday | 14th October, 2021
हरिद्वार : करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआइटी ने गुरुवार को हरिद्वार के रिटायर्ड सहायक समाज कल्याण अधिकारी मुनीष कुमार त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।
त्यागी पर दो फर्जी शिक्षण संस्थानों को साढ़े तीन करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति बांटने का आरोप है।
एसआइटी ने आरोपित अधिकारी को देहरादून के न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में करोड़ों का घोटाला हुआ था।
बहुचर्चित प्रकरण के लिए एसआइटी गठित की गई थी।
एसआइटी अब तक कई शिक्षण संस्थान के स्वामियों, प्रबंधकों एवं कर्मचारियों से लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को जेल भेज चुकी है।
एसआइटी ने मानवभारती विश्व विद्यालय सोलन हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भी छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।