भगवान शिव की ससुराल में उनके दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

संक्षेप:

  • आज सावन का पहला सोमवार
  • शिव मन्दिरों में लगी भक्तों की भीड़
  • जानिए दक्षेश्वर महादेव मंदिर की कहानी

हरिद्वार: आज सावन का पहला सोमवार है और इस मौके पर हरिद्वार के शिव मन्दिरों में भगवान भेालेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दूसरी तरफ कनखल क्षेत्र के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं दूर-दूर से पहुंचकर शिव का आशीर्वाद ले रहे हैं।

ऐसा माना जाता है कि दक्षेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव का ससुराल है और सावन के पूरे महीने वे यहीं पर निवास करते हैं। यहीं से सृष्टि का संचालन कर लोगों का कल्याण भी करते हैं। इसलिए शिव की ससुराल दक्ष में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। सभी उन्हें प्रसन्न करने में लगे हुये हैं।

यहां भोले के भक्त सुबह से ही पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूरी करने की मांग रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन यहां पूजा-अर्चना व शिव का जलाभिषेक करने पर  श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल मिलता है।

ये भी पढ़े : श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय हुई तय, 6 मई को सुबह ठीक इतने बजे खुलेंगे कपाट


सावन के महीने में शिव की अराधना का खास महत्व होता है। मान्यता ये है कि सोमवार का दिन भगवान भोले की भक्ति के लिए अधिक शुभ एवं फलदायी होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के बाद जब चंद्रमा राहू से बचकर भाग रहे थे तो उन्हें शिव ने ही अभयदान दिया था। तब से शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण कर लिया था। यह भी बताया जाता है कि गंगा देवलोक से पृथ्वी पर आने के लिए सावन के महीने में ही शिव की जटाओं में अवतरित हुई थी।

इसलिए सावन में शिव का जलाभिषेक का काफी महत्व है। इस दिन भोले की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर उनके भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles