Uttarakhand Weather: आसमान से बरस रही आग, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार; Haridwar में गंगा घाटों पर लोगों की भीड़

दोपहर में लू के थपेड़ों के चलते गली मोहल्लों में सन्नाटा पसर रहा है।

बाजारों में भी शाम के वक्त ही चहल पहल दिख रही है।

इधर गर्मी से निजात पाने को लोग गंगा घाटों का रुख कर रहे हैं।

हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप और आसपास गंगा घाटों पर खासी चहल पहल है।

प्रेमनगर आश्रम घाट के अलावा ज्वालापुर क्षेत्र के गंगा घाटों की भी रौनक देखते ही बन रही है।   बच्चों की टोलियां अठखेलियां करती दिख रही है।

शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग भीषण गर्मी के चलते शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गयी है।

गला तर करने को लोग गन्ने और बेस का जूस खूब पसंद कर रहे हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।