अब हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा, पुलिस प्रशासन ने संचालन के लिए तय किए 16 रूट; कलर कोड भी आवंटित

, हरिद्वार।

यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर में ई रिक्शा और ई ऑटो के संचालन के लिए 16 रूट तय कर दिए हैं।

रूट निर्धारित करने के साथ ई रिक्शा और ऑटो को कलर भी आवंटित किए गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत हाईवे पर अब ई-रिक्शा व ई-ऑटो नहीं दौड़ेंगे।

ई-रिक्शा व ई-ऑटो को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में यह व्यवस्था तय की गयी है।

एसपी क्राइम व ट्रैफिक पंकज गैरोला ने नई व्यवस्था की दी जानकारी एसपी क्राइम व ट्रैफिक पंकज गैरोला ने सीसीआर में ई-रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक में नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पर ई रिक्शा चलता पाए जाने पर उसे सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-रिक्शा चालकों के पास सभी कागजात होने चाहिए।

कागजात पूरे नहीं होने पर रिक्शा को सीज कर दिया जाएगा। जीरो जोन अपर रोड़ पर चेकिंग के दौरान बिना पास के कोई ई रिक्शा नहीं चल सकेगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।