- होम >>
उत्तराखंड के इस खूबसूरत गांव में देशभर से जोड़े आकर कराते हैं प्री-वेडिंग शूट, ग्राम पंचायत करती है 15 से 20 लाख की कमाई
- न्यूज़
- Monday | 9th June, 2025
इससे यह लोकेशन उत्तराखंड ही नहीं, देशभर में प्रसिद्धि पाने लगी।
यहां प्री-वेडिंग शूट के लिए मांग में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है और वर्तमान में यह ग्राम पंचायत प्री-वेडिंग शूट से 15 से 20 लाख रुपये की आमदनी प्रतिवर्ष कर रही है। देशभर से प्री-वेडिंग शूट के लिए मांगपूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज राणा ने बताया कि सिरासू ग्राम पंचायत प्री-वेडिंग शूट के लिए अब देश भर में पहचान बना चुका है।
यहां हर साल प्री-वेडिंग शूट के लिए आने वाले जोड़ों में लगभग 50 प्रतिशत अन्य राज्यों से होते हैं।
इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। विदेश से नौकरी छोड़ अपने गांव लौटे कई युवानिवर्तमान ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह राणा ने बताया कि कई युवा विदेश में रिवर राफ्टिंग की नौकरी कर रहे थे।
चार-पांच वर्ष पहले जब सिरासू में भी बोटिंग व राफ्टिंग सेवा शुरू की गई तो उन्होंने विदेश में राफ्टिंग की नौकरी कर रहे युवाओं को गांव में स्वरोजगार का बेहतर विकल्प दिया। पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक में प्री-वेडिंग शूट कराता जोड़ा।
साभार प्रीतम सिंह राणाचार युवा विदेश से नौकरी छोड़कर यहां राफ्टिंग व बोटिंग का संचालन कर रहे हैं।
इसके अलावा कोविडकाल में कई राज्यों से नौकरी छोड़कर लौटे कई युवा भी यहां स्वरोजगार से जुड़ गए और सभी की आर्थिकी बेहतर हो रही है। ड्रेस, घोड़ा, बोट, राफ्टिंग व लाइटिंग से चांदी पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक स्थित सिरासू गांव में रात को प्री-वेडिंग शूट के लिए लाइट सेटअप।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।