- होम >>
गंगा स्नान के लिए Haridwar पहुंचे थे गाजियाबाद के यात्री, रेस्टोरेंट के मालिक ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; एक के सिर पर मारी रॉड
- न्यूज़
- Sunday | 19th May, 2024
गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे यात्री पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात गाजियाबाद के गुरु नानकपुरा मोदी नगर निवासी हितेश कुमार दोस्त अंकित के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे।
वे सप्तऋषि चौकी क्षेत्र के होटल वेदांतम में ठहरे थे।
शुक्रवार देर रात होटल से निकलकर देव गंगा फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। रेस्टोरेंट में खाने के आर्डर को लेकर रेस्टोरेंट स्वामी दीपक गुप्ता से उनका विवाद हो गया।
आरोप है कि रेस्टोरेंट स्वामी ने होटल कर्मचारी नितेश, सचिन समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर सरिया, लाठी-डंडे लेकर उन पर हमला बोल दिया। लहुलूहान होने पर भी पीटते रहे आरोप है कि रेस्टोरेंट स्वामी ने जान से मारने की बात कहते हुए सरिये से उसके सिर पर वार किया।
यही नहीं उसके दोस्त पर भी हमला किया।
सिर पर चोट लगने से लहुलूहान होने पर भी वह उसे पीटते रहे।
जैसे-तैसे उसने और उसके दोस्त ने मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन आरोपित काफी दूरी तक सरिया, लाठी-डंडे लेकर उनके पीछे तक दौड़े।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।