- होम >>
पूरे Uttarakhand के लिए गर्व का पल, Haridwar की मनीषा का भारतीय हॉकी टीम में चयन; खेलेंगी एफआइएच प्रो लीग
- न्यूज़
- Sunday | 5th May, 2024
संवाद सूत्र, जागरण, लालढांग : Manisha Chauhan: हरिद्वार जिले के श्यामपुर की मनीषा चौहान का भारतीय हॉकी टीम में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
जल्द ही भारतीय महिला हॉकी टीम एफआइएच प्रो लीग खेलने बेल्जियम और इंग्लैंड जाएंगी।
वहीं, इससे पहले हरिद्वार जिले की वंदना कटारिया भी भारतीय महिला हॉकी टीम में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।
वंदना 2021 में टोक्यो ओलिंपिक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी।
मनीषा का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में होने से उत्तराखंड प्रदेश के साथ हरिद्वार जनपद का भी गौरव बढ़ा है।
हॉकी इंडिया बोर्ड ने दो मई को भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की।
इसमें उत्तराखंड से मनीषा चौहान का चयन किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।