यात्रा सीजन के बीच हर वीकेंड पर पर्यटकों की हो रही भारी आमद, धर्मनगरी आने वाले वाहनों की रही जबरदस्त भीड़; शहर का पैक होना तय

हरिद्वार होकर चारधाम जाते हैं दिल्ली रूट के श्रद्धालु चारधाम यात्रा सीजन के चलते देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

दिल्ली रूट से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु हरिद्वार होकर चारधाम यात्रा पर जाते हैं। कुछ श्रद्धालु चारधाम जाते समय गंगा स्नान करते हैं तो कुछ श्रद्धालु लौटते समय हरिद्वार रुकने के बाद घर जाते हैं।

जिससे हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी हुई है।

इस बीच स्कूलों की छुट्टियां भी शुरू हो चुकी है।

जिससे घूमने-फिरने के लिए हरिद्वार या उत्तराखंड आने वाले पर्यटक भी तेजी से उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। इनके अलावा हर सप्ताह शनिवार व रविवार को मौज मस्ती के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाखों पर्यटक हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी आदि स्थलों पर वक्त बिताने आते हैं।

कुल मिलाकर चारधाम यात्रा सीजन के बीच शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। देर रात तक सड़कों पर वाहनों की कतार शनिवार को सुबह से ही पर्यटकों के वाहन हरिद्वार पहुंचते रहे।

देर रात तक भी हाइवे पर एक साइड वाहनों की कतार लगी हुई थी जबकि हरकी पैड़ी के आस पास की पार्किंग लगभग भर चुकी थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।