- होम >>
Jharkhand News: बीमारी ठीक करने के नाम पर किया जा रहा था मतांतरण, खुल गई पोल तो हिन्दू संगठनों ने किया विरोध
- न्यूज़
- Tuesday | 11th June, 2024

कब प्रकाश में आया मामला? यह मामला तब प्रकाश में आया जब चौपारण के गोरखवा में चंदन यादव के घर पर रविवार दोपहर 12 बजे लगभग 50 स्थानीय हिंदुओं का ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा मतांतरण कराया जा रहा था। इसके लिए एक कालेज में पढ़ने वाली लड़की का सहारा लिया।
वह चौपारण के भटबीघा गांव की रहने वाली है।
इस लड़की का साथ उसके परिजन भी दे रहे थे।
इसकी भनक लगते ही ग्रामीण सक्रिय हो गए। बजरंग दल और विहिप ने किया विरोध इसकी जानकारी बजरंग दल व विहिप के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी।
इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए।
विरोध करने लगे। सूचना प्राप्त होने पर आरएसएस तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर मतांतरण के कार्यक्रम को बंद करा दिया।
लोगों को षड्यंत्र से अवगत कराया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।