- होम >>
Jharkhand News: भीषण गर्मी में प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों में पेयजल का संकट, अब लोगों ने दे डाली ये चेतावनी
- न्यूज़
- Sunday | 26th May, 2024
पानी को लेकर होता रहता है झगड़ा मौके अध्यक्ष अजय साव ने कहा कि पेयजल संकट काफी गहरा है।
वर्तमान में परिसर में मात्र एक बोरिंग ही काम कर रहा है।
इस कारण पानी लेने को लेकर लोगों के बीच आपाधापी मची रहती है।
यही कारण लोगों के बीच आपस में झगड़ा हो जाता है। पानी की सही ढंग से उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगों के लिए इन फ्लैटों मे रह पाना मुश्किल साबित हो रहा है।
मौके पर कई लोगों ने बताया कि जलसंकट के कारण उन्हें बाजार से खरीदकर पानी लाकर अपना गुजर-बसर करना पडता है। लोगों ने दी चेतावनी बैठक में मौजूद लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन नियत समय के अंदर पेयजल संकट को दूर नहीं करता है तो वे लोग आंदोलन करने को विवश होंगे। इसके साथ ही लोगों ने अपना फ्लैट छोड़ देने और फ्लैट के एवज में नगर निगम को किए गए भुगतान की वापसी की मांग करेंगे।
वहीं अध्यक्ष अजय साव ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर उनलोगों ने उपायुक्त , उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, वार्ड पार्षद, पीडब्ल्यूडी में आवेदन देकर शिकायत कर चुके हैं। ड्राइ जोन के कारण हुए बोरिंग फैल बताते दें कि जुडको के द्वारा फ्लैट निर्माण के समय दस स्थानों पर बोरिंग कराने का प्रयास किया गया था।
लेकिन ड्राइ जोन होने के कारण सारे बोरिंग फेल हो गए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।