- होम >>
चुनाव से पहले झारखंड में फिर हुआ `खेला`, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन, बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किलें!
- न्यूज़
- Sunday | 12th May, 2024
संवाद सूत्र, हजारीबाग।
विस्थापितों की लड़ाई लड़कर अपनी पहचान बनाने वाले शिवलाल महतो सह कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के जीजा शिवलाल महतो ने भाजपा का हाथ थाम लिया है।
शनिवार को रांची में एक समारोह का आयोजन कर प्रदेश अध्यक्ष ने शिवलाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
ज्ञात हो कि शिवलाल जेएमएम के कद्दावर नेता कहे जाने वाले स्व. टेकलाल महतो के दामाद है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले महतो 2005 में बड़कागांव विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े चुके है।
वहीं, 2005 में हजारीबाग लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट से भी चुनाव लड़े थे।
2014 में उन्हें बड़कागांव विधानसभा से झारखंड विकास मोर्चा ने प्रत्याशी बनाया था। बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में कराया शामिल बाबूलाल मरांडी ने भाजपा का पट्टा पहना कर शिवलाल महतो को पार्टी में सदस्यता ग्रहण करवाया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।