मध्य प्रदेश से कांग्रेस की संसद में भागीदारी हुई शून्य, जीतू पटवारी के खिलाफ उबरने लगा असंतोष; हाईकमान को कार्यकर्ता लिख रहे चिट्ठी

उम्मीदवारों को संगठन का समर्थन नहीं मिला आरोप लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को संगठन का समर्थन नहीं मिला।

इंदौर से घोषित उम्मीदवार अक्षय कांति बम को भी संगठन का सहयोग नहीं मिला।

डमी उम्मीदवार का फार्म दाखिल करने की जिम्मेदारी भी पटवारी ने अपने करीबी लोगों को दी, उसमें भी वे फेल हो गए। नोटा के पक्ष में कांग्रेस के परंपरागत वोट भी नहीं डलवा सके।

और तो और आखिरी समय यानी मतगणना में भी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा क्षेत्र की टेबल ही सूनी रही।

इन सब बिंदुओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने शिकायतें दिल्ली भेजने की तैयारी भी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के आधे वोटर भी नहीं निकले उम्मीदवार नहीं होने के बाद कांग्रेस ने नोटा को समर्थन देने की घोषणा की।

इसके बाद अब जब परिणामों का आकलन किया जा रहा है तो इंदौर में कांग्रेस के परंपरागत वोट भी नहीं डल सके।

दरअसल नोटा को कुल दो लाख 18 हजार से कुछ ज्यादा वोट मिले।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।