- होम >>
मेघालय में हनीमून, फिर पति की हत्या; रात एक बजे यूपी के ढाबे पर कैसे पहुंची सोनम? इंदौर कपल केस की पूरी कहानी
- न्यूज़
- Monday | 9th June, 2025
11 मई 2025 - मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई।20 मई 2025 - राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय रवाना हो गए।22 मई 2025 - कपल ने सोहरा की यात्रा की और शिलांग में 4 दिन के लिए बाइक किराए पर ले ली। 22 मई 2025 - राजा और सोनम ने मावलखैत गांव घूमा।
इसके बाद गाइड के साथ दोनों नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर पुल की तरफ चले गए।23 मई 2025- नोंग्रियाट गांव के मुखिया ने पुलिस को गोल्डन पाइंस ढाबा के पास लावारिस बाइक मिलने की सूचना दी।24 मई 2025 - राजा रघुवंशी और सोनम का परिवार से कनेक्शन टूट गया।27 मई 2025 - परिजनों ने इसी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी, जिसके बाद एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की। 27 मई 2025 - राजा-सोनम की गुमशुदगी के बाद सियासी खेमा भी एक्टिव हो गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेघायल के मुख्यमंत्री कोनराड सांगमा से फोन वपर बात की।27 मई 2025 - मेघालय की पहाड़ियों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इस दौरान बाइक से कुछ ही दूरी पर 2 लावारिस बैग खाई में पड़े मिले।29 मई 2025 - मेघालय में तेज बारिश के कारण पुलिस ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया। 2 जून 2025 - राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में पड़ा मिला।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पत्नी सोनम अभी भी लापता थी।3 जून 2025 - राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई है।4 जून 2025 - राजा रघुवंशी का शव इंदौर लाया गया।5 जून 2025 - शिलांग के होटल के रिसेप्शन से राजा और सोनम का सीसीटीवी फुटेज मिला। 7 जून 2025 - शिलांग होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें राजा और सोनम को देखा गया था।
पुलिस सोनम की तलाश कर रही थी।9 मई 2025 - यूपी के गाजीपुर में सोनम ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम। अब तक क्या खुलासे हुए?मेघालय के टूरिस्ट गाइड का दावा था कि 23 मई को लापता होने से पहले राजा और सोनम के साथ 3 अज्ञात लोगों को देखा गया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।