- होम >>
सोनम के ब्वॉयफ्रेंड राज से क्या था तीनों सुपारी किलर्स का कनेक्शन; कैसे पहुंचे शिलांग? इनसाइड स्टोरी
- न्यूज़
- Tuesday | 10th June, 2025
आनंद कुर्मी(23) को पुलिस ने एमपी के बीना से किया गिरफ्तार। सोनम के साथ ही मेघालय गए तीनों आरोपीअधिकारियों के अनुसार, 16 मई को राज अपने बचपन के दोस्तों से मिला और राजा रघुवंशी का पूरा मर्डर प्लान किया।
राजा ने अपने दोस्तों को पैसों का लालच दिया और 20 मई को मेघालय के लिए रवाना कर दिया। आकाश राजपूत (19) को पुलिस ने यूपी के ललितपुर से किया गिरफ्तार। सभी के संपर्क में था राज कुशवाहाराज कुशवाहा खुद मेघालय नहीं गया।
हालांकि मेघालय पुलिस के अनुसार राज लगातार सोनम समेत तीनों आरोपियों के संपर्क में था।
राजा को मारने की पूरी साजिश उसी ने रची थी।
प्लानिंग के अनुसार, सोनम अपने पति राजा रघुवंशी को सुनसान जगह पर ले गई, जहां तीनों ने उसपर हमला बोल दिया। विशाल सिंह चौहान (22) को पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से किया गिरफ्तार। वारदात के बाद ट्रेन से लौटे आरोपीघटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी ट्रेन से इंदौर वापस लौट आए।
वहीं सोनम मेघालय से बस से बनारस आई और फिर बनारस से उसने गाजीपुर के लिए बस पकड़ी।
2 जून को राजा की लाश मेघालय की पहाड़ियों में मिली और 9 जून को सोनम ने दबाव में आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। यह भी पढ़ें- Video: मेरा बेटा सोनम को बहन कहता था, उसे फंसाया गया; राज कुशवाहा की मां ने और क्या-क्या कहा? ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।