- होम >>
राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का निधन, सिर्फ इतने साल की उम्र में लिया था भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा
- न्यूज़
- Wednesday | 15th May, 2024
, जयपुर।
पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का बुधवार को 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
बुधवार दोपहर में उपचार के दौरान जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में कमला बेनीवाल का निधन हुआ है।
दोपहर में भोजन करने के बाद अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर स्वजनों ने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा।
11 साल की उम्र में लिया था भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा कमला बेनीवाल के एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं।
कमला बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी,1927 को झुंझुनूं जिले के गोरिर गांव में हुआ था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।