11वीं की छात्रा के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर वीडियो बना वसूले पांच लाख रुपये; पॉक्सो के तहत मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

छात्रा के साथ किया कई बार दुष्कर्म पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा की सहेली ने इरफान और उसकी इंस्टाग्राम आईडी एक-दूसरे को देकर दोस्ती कराई थी।

इरफान ने अपने साथी अरबाज के साथ मिलकर छात्रा के कुछ फोटो एडिट किए और उसको भेज दिए।

इसके बाद फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। दो बार अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया, जिसका वीडियो भी बनाया गया।

गत मार्च में इरफान ने छात्रा पर पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया और पैसे नहीं देने पर उसके फोटो व वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।

इससे बुरी तरह भयभीत छात्रा ने घर में रखे पांच लाख रुपये चुराए और इरफान को दे दिए। पुलिस के पास इस तरह पहुंचा मामला पिछले सप्ताह छात्रा के पिता को घर से पैसे चोरी होने की जानकारी मिली तो पूछताछ करने पर छात्रा ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बता दिया।

इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक, अरबाज अजमेर के वैशाली नगर में भ्रमण स्थल सेवर वंडर्स के पास फोटोग्राफी करता है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।