- होम >>
60 से अधिक लोगों को बांग्लादेश से जयपुर लाया मुर्तजा, 22 से 25 लाख में बेची किडनी; बदले में सिर्फ इतने रुपये दिए
- न्यूज़
- Tuesday | 9th July, 2024
दो से तीन लाख में होता था सौदा जांच में यह भी सामने आया है कि इन लोगों को किडनी देने के बदले दो से तीन लाख रुपये मिलते थे।
वहीं मरीज से 22 से 25 लाख रुपये तक वसूले जाते थे।
नियमों के अनुसार किडनी दान करने वाले और मरीज के बीच खून का रिश्ता होना आवश्यक है।
मगर इस रैकेट ने जितने भी लोगों से किडनी दिलवाई और जिन्हे प्रत्यारोपित की गई वे एक-दूसरे को जानते ही नहीं थे। अब तक 14 लोग गिरफ्तार यह गिरोह बांग्लादेश से दिल्ली और जयपुर तक सक्रिय था।
जयपुर के फोर्टिस और ईएचसीसी अस्पताल के चिकित्सकों से रैकेट का संपर्क था।
एसीबी ने दोनों अस्पतालों में चिकित्सकों व प्रशासन से जुड़े कर्मचारियों और रैकेट के सात लोगों समेत 14 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। ऐसे जारी होती थी फर्जी एनओसी आधिकारिक रूप से तो इस मामले की जांच अब बंद कर दी गई।
मगर एसीबी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि जयपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह 30 से 45 हजार रुपये में फर्जी एनओसी देता था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।