- होम >>
Heat Wave Alert In Rajasthan: राजस्थान में भीषण लू से निपटने की मजबूत तैयारी, IMD की इन सलाहों का करें पालन
- न्यूज़
- Tuesday | 21st May, 2024
क्षेत्रीय मौसम विभाग हमें मौसम की स्थिति के बारे में पहले से ही सचेत करता है।
हमने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों के लिए आवश्यकतानुसार तैयारी की है।
हीटस्ट्रोक से पीड़ित मरीजों को उचित उपचार प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाकी सभी दिशानिर्देश भेज दिए गए हैं।
राजस्थान के प्रत्येक जिले के अधिकारियों ने पर्याप्त व्यवस्था की है। पूरी दिल्ली में हीटवेव का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।
इससे पहले सोमवार को राजधानी दिल्ली का नजफगढ़ इलाका 47.8 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। प्रमुख मौसम पूर्वानुमान एजेंसी आईएमडी के मुताबिक, चिलचिलाती और भीषण गर्मी से तत्काल कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि हीटवेव कुछ दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ जैसे राज्यों में हीटवेव की स्थिति की भी भविष्यवाणी की है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।