- होम >>
Heat Wave Alert: राजस्थान में हीटवेव का जानलेवा सितम, तीन दिन में 15 लोगों की मौत; कई शहरों में 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा
- न्यूज़
- Friday | 24th May, 2024
अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश प्रदेश के आपदा राहत मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मृतकों के स्वजनों को नियमों के अनुसार सहायता दी जाएगी।
तेज गर्मी को देखते हुए सफाई मजदूरों के कार्य का समय कम कर दिया गया है।
अब सफाई मजदूर सुबह पांच से दस बजे तक ही काम करेंगे।
भीषण गर्मी की चपेट में आए बालोतरा में औधोगिक इकाइयों में दोपहर 12 बजे बाद अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं।
चिकित्सा, ऊर्जा एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार जैसलमेर, कोटा, जोधपुर, चूरू और फतेहपुर में 47 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
शेष जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया है। जवान ने रेत में उबाला अंडा आसमान से बरस रही आग के बीच महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक जवान ने अंडे को उबाल लिया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।