Jaipur: विदेशी महिला पर्यटकों के साथ करता था अभद्र व्यवहार, वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार वीडियो में वह विदेशी महिला पर्यटकों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में मीणा विदेशी महिलाओं को दिखाते हुए रुपयों का टैग लगाते हुए कई आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग जयपुर पुलिस को टैग कर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

मीणा आमेर महल में टूरिस्ट गाइड का काम करता है।

वह इससे पहले भी कई आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मीणा अपने परिचितों की दुकानों से सामान खरीदने को लेकर विदेशी पर्यटकों पर दबाव बनाता है।

ऐसा नहीं करने पर पर्यटकों के साथ अभद्रता करता है।

जानकारी के अनुसार वीडियो करीब दो महीने पुराना है।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मीणा को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- जब एक साथ दिखे भारत के दो भगोड़े, विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ की शादी में शामिल हुआ ललित मोदी; फोटो वायरल यह भी पढ़ें- Parliament Session 2024: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और शाह पर लगाए आरोप, बोले- संविधान पर हमला हमें स्वीकार्य नहीं ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।