- होम >>
Rajasthan Budget 2024: चार लाख सरकारी नौकरी, 1500 डॉक्टरों और 400 नर्सिंग कर्मियों के नए पदों का एलान; बजट की बड़ी बातें
- न्यूज़
- Wednesday | 10th July, 2024
बता दें कि राजस्थान सरकार के बजट में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती समेत कई बडे़ एलान किए गए हैं। वित्त मंत्री ने भाषण की शुरुआत में कहा कि पिछली सरकार में हुई पेपर लीक की घटना को हमारी सरकार ने रोका और माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा गिरफ्तारी की है।
आगे भी ऐसे काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे 10 संकल्प हैं।
इन्हीं को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। राज्य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है।
राज्य की 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र अभी चल रहा है।
विधानसभा का बजट सत्र आमतौर पर फरवरी-मार्च में होता है लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव के कारण दीया कुमारी ने आठ फरवरी को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया था। राजस्थान का यह बजट ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
राज्य में जल्द ही पांच विधानसभा सीटों पर उपुचनाव भी होने वाला है।
ऐसे में यह बजट राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम है। Rajasthan Budget 2024 Live: पुलिस में 5500 नए पदों का सृजन बजट में पुलिस में 5500 नए पद सृजित करने की घोषणा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।