Rajasthan Heat Wave Death: राजस्थान में सुरज उगल रहा आग! भीषण गर्मी से एक ही दिन में 13 लोगों की मौत; 50 डिग्री के पार पहुंचा पारा

भारत-पाकिस्तान सीमा पर 50 डिग्री पहुंचा तापमान  इस बीच प्रदेश में आसमान से आग बरसने का दौर जारी है।

प्रदेश में जैसलमेर व बाड़मेर जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा की तारंबंदी पर मंगलवार को 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

इससे पहले दो दिन तक 55 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। चूरू में 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज श्रीगंगानगर और चूरू जिलों में 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

मंगलवार को राजधानी जयपुर 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मंगलवार को अपने प्रभार वाले जिलों में पहुंचे।

राज्य सरकार में सचिव पद पर तैनात इन अधिकारियों ने जिलों में पानी, बिजली व चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने की उच्च स्तरीय बैठक उधर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जयपुर में उच्च स्तरीय बैठक लेकर हीट वेव से बचाव का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, यदि कहीं लापरवाही मिली तो अस्पताल के अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। गुरुवार से तापमान में कमी की संभावना तेज गर्मी को देखते हुए कोटा में कोचिंग सेंटर्स दोपहर 12 से 3 बजे तक बंद करने को लेकर जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वमी ने निर्देश दिए हैं। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास पिछले कुछ दिनों से दो एंटी साइक्लोन सिस्टम सक्रिय है।

इसके कारण भारत के पश्चिमी हिस्से में इन दिनों पूरी तरह वेस्टर्न विंड का प्रभाव है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।