Rajasthan Heat Wave: राजस्‍थान में अभी और सताएगी लू, जानि‍ए कब मिलेगी राहत; IMD ने जारी किया अपडेट

इस सीजन फलौदी सबसे गर्म रहा इस सीजन में पहली बार राजस्थान के फलौदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि जैसलमेर और बाड़मेर जैसी जगहों पर रात के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। भीषण गर्मी से तत्काल राहत नहीं मिलने वाली है और अगले दो से तीन दिनों में रातें गर्म होंगी।

29 मई तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। 30 मई से दो से तीन डिग्री गिरेगा तापमान हालांकि, राज्य में एंटी-साइक्लोनिक स्थितियों के कमजोर होने के कारण 29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

जून के पहले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब दर्ज किए जाने की संभावना है। शर्मा ने कहा कि अगले 72 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 25-35 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है और रविवार को देश के कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस और पंजाब के फरीदकोट में 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।