- होम >>
Rajasthan News: राजस्थान के नीमकाथाना में खून चढ़ाने के बाद गर्भवती की मौत, दो की हालत नाजुक; उठे गंभीर सवाल
- न्यूज़
- Tuesday | 14th May, 2024
चिकित्सकों ने ब्लड बैंक से खून मंगवाकर चढ़ाया जानकारी के अनुसार 25 साल की मैना देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चिकित्सकों ने ब्लड बैंक से खून मंगवाकर चढ़ाया।
खून चढ़ाते ही मैना देवी की तबीयत बिगड़ गई।
अस्पताल प्रशासन ने जयपुर के जनाना अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। दो महिलाओं की भी खून चढ़ाने के बाद तबीयत बिगड़ी इस बीच 20 वर्षीय मधु और 25 वर्षीय गीता की भी खून चढ़ाने के बाद तबीयत बिगड़ गई।
दोनों को स्वजन जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल लेकर गए,जहां उनका इलाज जारी है ।
उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार तीनों महिलाओं को स्थानीय सीता ब्लड बैंक से लेकर खून चढ़ाया गया था । ये भी पढ़ें: Jaipur Schools Bomb Threat: जयपुर के 56 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।