Rajasthan Politics: हार की जिम्मेदारी लेकर मंत्रियों पर इस्तीफे का दबाव, कृषि मंत्री मीणा इस्तीफा देने पर अड़े; वन मंत्री ने सीएम को लेकर कह दी यह बात

सरकार के नेतृत्व में कोई फेरबदल नहीं होगा सरकार के नेतृत्व में कोई फेरबदल नहीं होगा।

शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

बुधवार को सवाईमाधोपुर में एक बयान में वनमंत्री ने कहा,भले ही लोकसभा चुनाव पार्टी की आशा के अनुरूप नहीं आए हैं,लेकिन प्रदेश में सरकार पर इनका कोई असर नहीं पड़ेगा।

वनमंत्री ने कहा,प्रदेश की 11 सीटों पर हुई हार के कारणों की समीक्षा सीएम शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी के नेतृत्व में की जाएगी।

उन्होंने कहा,आगामी निकाय चुनाव में भाजपा एक बार फिर मजबूती से लड़कर जीत दर्ज करेगी। इन भाजपा प्रत्याशियों की हुई हार  दरअसल, सीएम शर्मा के गृह संसदीय क्षेत्र भरतपुर,कृषिमंत्री मीणा के निर्वाचन क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर,मीणा के गृहक्षेत्र दौसा,स्वायत्त शासन मंत्री हरलाल सिंह खर्रा के गृहक्षेत्र सीकर,गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के गृहक्षेत्र भरतपुर संसदीय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों की हार हुई है।

इस बीच भाजपा के निर्वाचित 14 में से अधिकांश सांसद बुधवार शाम को दिल्ली पहुंच गए है। कांग्रेस में उत्साह का माहौल 2014 और 2019 में सभी 25 सीटों पर हार के बाद इस बार लोकसभा चुनाव में आठ सीटों पर जीत दर्ज करवाने वाली कांग्रेस में उत्साह का माहौल है।

बुधवार को सभी निर्वाचित सांसद जयपुर पहुंचे ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।