- होम >>
Rajasthan Weather: आसमान से आग उगल रहा सूरज, राजस्थान में भीषण गर्मी से अब तक 56 लोगों की मौत; 20 जिलों के लिए रेड अलर्ट
- न्यूज़
- Wednesday | 29th May, 2024
भारत-पाक सीमा पर 55 डिग्री दर्ज किया गया तापमान जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार को भी करीब 55 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
यहां हीट स्ट्रोक से बीएसएफ के दो जवानों की तबीयत बिगड़ गई।
बीएसएफ की भानू चौकी पर तैनात जवान एस. विश्वास और आरती को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जयपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह सरकारी अस्पताल में कूलिंग सिस्टम खराब होने से मरीजों एवं उनके स्वजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 20 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार को 20 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि प्रदेशवासियों को एक जून के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
31 मई को मौसम बदलेगा।
प्रदेश के 11 जिलों में आंधी और तेज हवाओं का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सीएम ने पेयजल की समीक्षा की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर जानकारी ली।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।