- होम >>
Rajasthan: आरसीसी छत गिरने से मलबे में दबे 13 मजदूर, चार की मौत; 5 घंटे तक SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
- न्यूज़
- Tuesday | 30th July, 2024
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वहां काम करने वाले 13 मजदूर छत को चेक करने गए थे।
इस बीच पूरी छत ध्वस्त होकर नीचे गिर गई।
इसके चलते वहां सभी मजदूर मलबे के नीचे दब गए। 5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन घटना के दौरान छत के नीचे गिरने से घटनास्थल पर मजदूरों और उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
इसके कारण ग्रामीणों में खलबली मच गई।
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।
सूचना पर राजसमंद जिला कलेक्टर भंवरलाल और एसपी मनीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे, जहां प्रशासन ने पहले जेसीबी मशीन की मदद से मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
5 घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में मजदूरों को बाहर निकाला जा सका।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।