- होम >>
Rajasthan: गहलोत सरकार में हुई भर्तियों की होगी जांच, विभागों के प्रमुखों को लिखा गया पत्र; जल्द होगा कमेटी का गठन
- न्यूज़
- Thursday | 6th June, 2024
डमी कैंडिंडेट परीक्षा में बिठाने के मामले आए सामने कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा ने आदेश जारी कर कहा कि पिछले कुछ सालों में जो भर्तियां हुई है, उनमें प्रस्तुत फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज और मूल परीक्षार्थी के स्थान पर डमी कैंडिंडेट परीक्षा में बिठाने के मामले काफी सामने आए हैं।
इस तरह से कई लोगों ने नौकरियां हासिल की है। विभागों ने बनाई आतंरिक कमेटी मामले की गंभीरता को देखते हुए जिन विभागों में पिछले पांच साल में भतियां हुई है, उनमें एक आंतरिक कमेटी बनाई जाए और चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावजों की जांच करवाई जाए।
साथ ही यह भी जांच करे कि परीक्षा देने वाला और नौकरी ज्वाइन करने वाला एक ही व्यक्ति है। डमी कैंडिडेट बिठाने के मामलों की जांच एसओजी को सौंपी इसके लिए आवेदन पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता सहित सभी तरह की जांच की जाए।
यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज अथवा भर्ती संबंधी सूचनाएं संदिग्ध पाई जाती है तो तत्काल सूचना एसओजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) को दी जाए।
उल्लेखनीय है कि करीब छह महीने पहले सत्ता संभालने के बाद भजनलाल शर्मा सरकार ने पिछली गहलोत सरकार में हुए पर्चे लीक व मूल्य परीक्षार्थी के स्थान पर डमी कैंडिडेट बिठाने के मामलों की जांच एसओजी को सौंपी थी।
एसओजी ने अब तक इस तरह के मामलों से जुँड़े करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Rajasthan: गलत टिकट वितरण के कारण..., भाजपा में नाराजगी खुलकर आई सामने; मंत्री बोले- पार्टी कई कारणों से हारी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।