- होम >>
Rajasthan: जयपुर रेलवे स्टेशन पर सोना तस्करी कर रहा था तस्कर, पुलिस ने पकड़ा; 3 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया
- न्यूज़
- Thursday | 27th June, 2024
डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि बुधवार रात कोलकत्ता से जयपुर पहुंचने वाली ट्रेन में तस्करी कर के सोना लाया जा रहा है।
इस पर टीम ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की तो एक यात्री संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सोना तस्करी कर जयपुर लाने की बात स्वीकार की। इस बीच सोना लेने के लिए दो लोग स्टेशन पर पहुंच गए।
टीम ने उन्हें भी पकड़ लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सोना बांग्लादेश से तस्करी कर पहले कोलकत्ता लाया गया था।
कोलकत्ता में उन्होंने सोने पर लगा विदेशी होलमार्क को हटा दिया था।
इसके बाद सोना जयपुर लाया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।