Rajasthan: भ्रष्टाचार के मामले में भजनलाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसीबी के पूर्व डीआईजी विष्णु​कांत पर 10 लाख रुपए घूस लेने का केस दर्ज

पीटीआई, जयपुर।

राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में अपने पूर्व डीआईजी विष्णु कांत, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बुधवार को दर्ज की गई एफआईआर में आरोप लगाया गया कि आईपीएस अधिकारी विष्णु कांत ने एसीबी के डीआईजी के रूप में मार्च 2022 में अपने कांस्टेबल भाई प्रताप सिंह के माध्यम से हेड कांस्टेबल सरदार सिंह से 9.5 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

कथित रिश्वत सरदार सिंह का नाम रिश्वतखोरी के एक मामले से हटाने के बदले में दी गई थी, जिसमें उन्हें और एक अन्य कांस्टेबल को अक्टूबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

जयपुर के जवाहर सर्कल पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल सरदार सिंह और कांस्टेबल लोकेश को अक्टूबर 2021 में सत्यपाल पारीक की शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रैप किया था।

एफआईआर में कहा गया है कि जांच अधिकारी ने कांस्टेबल लोकेश के खिलाफ आरोपों को सही पाया और अदालत में मुकदमा चलाने की सिफारिश की, लेकिन सरदार सिंह के खिलाफ सबूतों की कमी का हवाला देते हुए उनका नाम मामले से हटाने की सिफारिश की। फाइल तत्कालीन डीआईजी विष्णु कांत को भेजी गई, जिन्होंने इसे राय के लिए उप निदेशक (अभियोजन) के पास भेज दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।