- होम >>
तीन अगस्त से राजस्थान में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; खाजूवाला में हुई सबसे अधिक बरसात
- न्यूज़
- Friday | 2nd August, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में नया सिस्टम सक्रिय होगा।
इसका असर 3व 4 अगस्त से देखने को मिलेगा।
मानसून छह अगस्त तक बीकानेर और जोधपुर संभाग में सक्रिय रहेगा।
अधिकतर इलाकों में मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
कुल मिलाकर अगले पांच से सात दिनों तक राजस्थान के कई इलाकों में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 48 घंटे में कहां हुई सबसे अधिक बारिश मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 48 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में मानसून सक्रिय रहा है।
पिछले 24 घंटों में जयपुर संभाग, भरतपुर संभाग, कोटा संभाग के साथ शेखावाटी के कई इलाकों में मानसून सक्रिय रहा है।
कुछ जगहों पर भारी बारिश की खबर है। सवाई-माधोपुर में 141 एमएम बारिश पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और जोधपुर के इलाकों में भारी बारिश की सूचना है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।