राजस्थान में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर, बाइक सवार भी हुआ हादसे का शिकार; 2 लोगों ने गंवाई जान

किस तरह मारी टक्कर पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा बाइपास से जा रहे ट्रक-ट्रॉले ने बयाना की ओर से आ रही बस को टक्कर मार दी।

हादसे में एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया।

बयाना के गांव रिछोली निवासी प्रताप की इस घटना में जान चली गई, इनकी उम्र 50 साल बताई जा रही है और दूसरा टिकरी निवासी हरभान की भी इस हादसे में मौत हुई है इनकी उम्र 35 साल थी। Rajasthan: Two killed, 6 injured as truck collides with bus in Bharatpur Read ANI Story | https://t.co/FWnixMTZLORajasthan Bharatpur roadaccident pic.twitter.com/LlM0kv3fox— ANI Digital (ani_digital) June 15, 2024 रेलवे कर्मचारी था मोटरसाइकिल ड्राइवर वहीं घायल यात्रियों की पहचान निर्मला, महतावी, संदीपा और अरुण निवासी भरतपुर शहर, उच्चैन के रूप में हुई है।

सभी घायलों को आरबीएम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक मोटरसाइकिल ड्राइवर की पहचान एक रेलवे कर्मचारी के रूप में की गई।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं है कि भरतपुर में ये घटना हुई, इससे पहले भी भरतपुर में ऐसे कई हादसे हो चुके हैं।

हाल ही में एक अज्ञात वाहन ने एक बुलेट को टक्कर मार दी थी।  इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हुई थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।