- होम >>
राजस्थान में मिले रिश्वतखोर `धनकुबेर`, घर में मिले 92 लाख और नोट गिनने की मशीन; ACB के हत्थे चढ़े करप्ट अफसर
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
निर्माण कार्यों में रिश्वत का लेनदेन किया जा रहा- एसीबी एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि निगम के विभिन्न जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों में रिश्वत का लेनदेन किया जा रहा है।
परियोजना निदेशकों और ठेकेदारों की मिलीभगत से पूरा खेल चल रहा है।
धौलपुर-भरतपुर परियोजना में तैनात परियोजना निदेशक सियाराम चंद्रावत व लक्ष्मण सिंह सोमवार को रिश्वत देने के लिए गुप्ता के पास पहुंचे।
गुप्ता उनके बिल पास करता था।
बदले में वह सभी अधिकारियों व ठेकेदारों से रिश्वत लेता था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार एसीबी ने सूचना पर रिश्वत का लेनदेन करते हुए चंद्रावत और सिंह के साथ ही गुप्ता को पकड़ लिया।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गुप्ता सेवानिवृत होने के बाद भी संविदा पर कंसलटेंट अधिकारी के पद पर कार्यरत था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।