माताटीला बांध से छोड़े गए पानी की वजह से बेतवा के बाद अब यमुना भी उफना गई है

कालपी (जालौन)।

शनिवार सुबह 5 बजे से यमुना का जलस्तर 40 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है और पिछले 8 घंटे में यमुना 3 मीटर बढ़ गई है।

केंद्रीय जल आयोग के कर्मियों की मानें तो अगर यही हाल रहा तो अगले 24 या 48 घंटे में यमुना खतरे का निशान पार कर सकती है।

इससे यमुना की तलहटी में बसे दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।

कालपी मंगरौल मार्ग जलमग्न होने से अचानक दोपहर में यहां यातायात ठप हो गया।

फिर नावों की मदद से लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे।

यमुना की तलहटी में लगी सब्जी की फसलें व यमुना के घाट भी जलमग्न हो गए हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।