- होम >>
चाबुक जैसी पूंछ वाली बिच्छू से कॉमन कुकरी सांप... दलमा के जंगल में है हैरान कर देने वाले जीव-जंतुओं का वास
- न्यूज़
- Wednesday | 22nd May, 2024
बच का पौधा विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं का संरक्षण जरूरी इस विलुप्त हो रहे जीव जंतुओं को संरक्षित करना अत्यंत जरूरी है।
दलमा के डीएफओ सह गज परियोजना के उप निदेशक डा. अभिषेक कुमार कहते हैं कि विलुप्त होने वाले पेड़ पौधे हों या जीव जंतु सभी को संरक्षित करने के लिए झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही आयुर्वेदिक पौधे को बढ़ावा देने व उसे संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण अनुसंधान एवं मूल्यांकन विभाग रांची को भी पत्र लिखा गया है।
इस दिशा में कुछ टीम रिसर्चर राजा घोष के साथ दलमा में पाए जाने वाले पेड़ पौधे व जीव जंतुओं के बारे में जानकारी ली है। ड्रैगन फ्लाई दलमा में पाए जाने वाले विलक्षण जीव-जंतु गरूड़ के पेड़ - गरूड़ के पेड़ का उपयोग आयुर्वेद में कई तरह के इलाज में किया जाता है।
दलमा व सारंडा के अलावा मध्यप्रदेश के अबूझमाड़ जंगल में अधिक पाया जाता है। चाबुक जैसी पूंछ वाली बिच्छू - व्हिप बिच्छू की विशेषता है इसकी लंबी पतली पूंछ।य ह दलमा के अलावा अमेरिका में पाया जाता है।
इसके अलावा फ्लोरिडा, न्यू मैक्सिको, ओक्लाहोमा, टेक्सास और मैक्सिको में पाई जाती है। ड्रैगन फ्लाई - यह एक कीट है।
इसकी बड़ी आंखें, दो जोड़ी पंख व हेलिकाप्टर जैसा लम्बा शरीर इसकी मुख्य विशेषता हैं।
ड्रैगन फ्लाई अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर हर महाद्वीप पर पाए जाते हैं, जहां पानी में थोड़ा खारापन हो। काॅमन कुकरी सांप - यह सांप दलमा के अलावा रेगिस्तान और हिमालय के तराई वाले प्रदेशों में पाए जाते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।