- होम >>
Cyclone Remal से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में कल तेज हवा और बारिश की संभावना
- न्यूज़
- Sunday | 26th May, 2024
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही राज्य के शेष भाग में भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
रांची व उसके आस-पास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, रविवार को शहर में सुबह से ही मौसम में बदलाव होते रहा।
सुबह में हल्की वर्षा हुई तो दोपहर में धूप भी खिली।
इससे उमस बढ़ गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, शाम चार बजे के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखा गया। इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की वर्षा भी हुई।
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 31 मई व 1 जून को जोरदार वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।