- होम >>
Howrah-Mumbai Mail Accident: झारखंड में 6 महीने के अंदर तीसरी बड़ी ट्रेन दुर्घटना, बढ़ते हादसों ने रेल सुरक्षा पर उठाए सवाल
- न्यूज़
- Tuesday | 30th July, 2024
देश भर में हालिया रेल हादसे 2 जून 2023, बालासोर, ओडिशा: देश के इतिहास के सबसे भयावह रेल हादसों में से एक, ओडिशा के बालासोर में हुआ।
यहां तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 1000 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे। 29 अक्टूबर 2023, आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के अलमांडा-कंथकपल्ली में दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हुए।
हादसे का कारण एक ट्रेन का दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारना बताया गया था। 11 अक्टूबर 2023, बक्सर, बिहार: दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बिहार के बक्सर जंक्शन के पास पटरी से उतर गई।
हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 60-70 लोग घायल हो गए थे। 17 फरवरी 2024, दिल्ली: दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास एक मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए।
इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।
हादसे के कारण रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। यह भी पढ़ें: हावड़ा-मुंबई मेल हादसा: 14 साल बाद फिर ताजा हुई ज्ञानेश्वरी की भयावह याद, एक्सीडेंट में गई थी 148 लोगों की जान ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।