Howrah Mumbai Mail Accident: हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी से टकराई, 20 कोच क्षतिग्रस्त; 2 की मौत और कई घायल

शौचालय में फंसा हुआ है 2 यात्रियों का शव इस घटना में अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, मुंबई मेल के 2 यात्रियों का शव एसी कोच के शौचालय में फंसा हुआ है।

इसके आलावा कुछ यात्री भी एसी कोच में फंसे हुए हो सकते हैं।

घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन लगातार घायलों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा जा रहा है। रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर। घटना की सूचना मिलने पर ट्रेन कंट्रोल रूम चक्रधरपुर से हूटर बजाया गया और घटना स्थल पर एक्सीडेंटल रिलीफ वेन को भेजा गया।

वहीं, घटना स्थल से घायलों को एंबुलेंस के जरिए चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। रेलवे ने घटना स्थल से एक बस में यात्रियों को भरकर स्टेशन भेजा है।

वहीं मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम विनय कुजूर, सीनियर डीएससी पी शंकर कुट्टी, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, चक्रधरपुर अनुमंडल जिला पुलिस एसडीपीओ पारस राणा आदि मौजूद हैं। रेल हादसा : यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर: टाटानगर (बीएसएनएल)- 0657-2290324 रेलवे: 73523 चक्रधपुर (बीएसएनएल)- 06587-238072 रेलवे: 72770 राउरकेला: 0661-2501072 0661-2500244 0661-2500191 0661-2500171 झारसुगुड़ा: 06645-272530 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को तुरंत राहत बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।  ये भी पढ़ें- झारखंड में बड़ा रेल हादसा, बड़ाबंबू स्टेशन के पास मालगाड़ी से भिड़ी हावड़ा-मुंबई मेल, 20 डिब्बे पटरी से उतरे; कई लोग घायल ये भी पढ़ें- हावड़ा-मुंबई मेल हादसा: 14 साल बाद फिर ताजा हुई ज्ञानेश्वरी की भयावह याद, एक्सीडेंट में गई थी 148 लोगों की जान ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।