- होम >>
Jagran Exclusive: गहरी नींद, रात का सन्नाटा और... हावड़ा-मुंबई मेल हादसे की भयावह तस्वीरें; एरियल व्यू Photos
- न्यूज़
- Tuesday | 30th July, 2024
दो बजकर 37 मिनट पर ट्रेन टाटानगर पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद यह अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई। ट्रेन अपने अगले स्टेशन तक पहुंचती, उससे पहले ही तीन बजकर 45 मिनट पर बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, मुंबई मेल एक्सप्रेस डाउन लाइन से आ रही मालगाड़ी के साथ मेल एक्सप्रेस सट (साइड क्लोजन) गई। इस हादसे में ट्रेन के 20 डिब्बे बेपटरी हो गए।
मालगाड़ी के भी कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए है। दुर्घटना कितनी भयावाह है, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि ट्रेन के कई डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए।
कई डिब्बे आपस में बुरी तरह से सट चुके हैं। चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर खंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है।
हादसे के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है। रेलवे अधिकारी पटरी की मरम्मत और ट्रेन परिचालन बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Jagran Exclusive: गहरी नींद, रात का सन्नाटा और... हावड़ा-मुंबई मेल हादसे की भयावह तस्वीरें; एरियल व्यू Photos हावड़ा-मुंबई मेल हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला, हजारों यात्री फंसे; देखें पूरी लिस्ट Howrah-Mumbai Mail Accident: झारखंड में 6 महीने के अंदर तीसरी बड़ी ट्रेन दुर्घटना, बढ़ते हादसों ने रेल सुरक्षा पर उठाए सवाल Howrah Mumbai Mail Accident: हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी से टकराई, 20 कोच क्षतिग्रस्त; 2 की मौत और कई घायल ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।