- होम >>
Jamshedpur lok sabha Chunav Result : जमशेदपुर लोकसभा सीट पर रस्साकशी, BJP को 7वीं तो JMM को चौथी जीत का इंतजार
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
इस संसदीय चुनाव में भाजपा व झामुमो के बीच संघर्ष देखने को मिल रहा है।
दोनों पार्टी के प्रत्याशियों ने एडी चोटी का जोर लगाया है।
जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने छह बार जीत (1996, 1998, 1999, 2009, 2014, 2019) हासिल की। कांग्रेस ने तीन बार जीत (1967, 1984, 2004) हासिल की।
वहीं झामुमो ने भी तीन बार जीत (1989, 1991, 2011) की।
इसके अलावा भाकपा ने एक बार जीत (1962) और झाविमो ने एक बार जीत (2011) हासिल की। 2019 में बढ़ा था भाजपा का वोट प्रतिशत लोकसभा चुनाव 2019 में जमशेदपुर सीट पर कुल 1703279 मतदाता थे।
इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरन महतो को जीत हासिल हुई थी और उन्हें 679632 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में 67.19 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
भाजपा को 59.39 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी झामुमो के चम्पाई सोरेन को 32.99 प्रतिशत वोट मिले थे। उन्हें कुल 377542 मत प्राप्त हुए थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।