- होम >>
Jharkhand Fire News : पोटका में भीषण अग्निकांड, कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट बनी वजह
- न्यूज़
- Monday | 29th April, 2024
, पोटका।
कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर बाजार में के एल क्लॉथ स्टोर के दो मंजिले पर स्थित कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण सोमवार के दोपहर के दो बजे आग लग गई, आज की लपटें इतनी तेज थीं कि खिड़की से आग की लपटें बाहर आने लगी थीं।
स्थानीय लोगों ने पानी का किया छिड़काव स्थानीय लोगों द्वारा पानी का छिड़काव कर काफी हद तक आग को बढ़ने नहीं दिया गया, जिसके बाद कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कई अग्निशमन यंत्र ले गए। घटनास्थल पर मुखिया देवी कुमारी, जिला परिषद सूरज मंडल, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे एवं दमकल को फोन किया गया। गोदाम में रखे कंबल जलकर राख इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची एवं कड़ी मशक्कत के बाद दो मंजिले में लगी आग पर काबू पाया जा सका, इस बीच कपड़े के गोदाम में रखे कंबल आदि काफी हद तक जल चुके थे। बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि हल्दीपोखर काफी रिहायसी बाजार है।
आप सभी दुकानदार सावधानी बरते और अभी गर्मी का मौसम है सावधानी से ही आग लगने जैसी घटनाओं से काबू पाया जा सकता है। ये भी पढ़ें: झारखंड में कांग्रेस को एक और झटका, चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी; कर दिया ये एलान Hemant Soren : हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ED को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट में अब 6 मई को होगी सुनवाई ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।