Jharkhand Politics: `पूरा दम लगा ले, 150 पार नहीं करेगी`, CM चंपई सोरेन की BJP को खुली चुनौती

, जमशेदपुर।

जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी की घोषणा होने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली।

सिदगोड़ा टाउन हॉल में रविवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए 400 पार का दावा कर रही है, लेकिन पूरा दम लगाने के बाद 150 के पार भी नहीं जाएगी।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने 65 पार करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन झामुमो के कार्यकर्ताओं ने उन्हें महज 25 पर ही रोक दिया।

टाउन हॉल झारखंडी स्वाभिमान के नारों से गूंज उठा और जनसैलाब ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बूथ स्तरीय संवाद को संबोधित चंपई सोरेन ने जमशेदपुर पश्चिम, जमशेदपुर पूर्वी व जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय संवाद को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा।

उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद रह चुके बिद्युत बरण को भी लपेटे में लिया और सवाल करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्या रही? सिर्फ बोलते रहे-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को रुकवा दीजिए, नीलांचल एक्सप्रेस को रुकवा दीजिए। चंपई सोरेन ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कमजोर पहलुओं पर बात रखते हुए रणनीति का खुलासा किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।